{"_id":"696a9196f5e034c7ce01adf0","slug":"missing-their-grandmother-two-innocent-little-girls-left-home-in-the-morning-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148027-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नानी की आई याद तो सुबह घर से निकल गईं दो मासूम बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नानी की आई याद तो सुबह घर से निकल गईं दो मासूम बच्चियां
विज्ञापन
विज्ञापन
-रास्ते में परिचित युवक ने बच्चियों को लेकर आया जौनपुर, पुलिस को दी सूचना
-परिवार के लोग गायब हुई दोनों बहनों को लेकर हो गए थे परेशान, थाने में दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव से दो मासूम बच्चियां नानी से मिलने के लिए घर से अकेले ही चल दीं। दोनों बहनों में एक की उम्र सात साल तो दूसरी की उम्र आठ साल है। रास्ते की जानकारी न होने पर वह भटक गईं। हालांकि परिचित युवक दोनों को जौनपुर लाया और पुलिस के माध्यम से उनके परिवार के लोगों को खबर किया, जिसके बाद पुलिस और परिजन राहत की सांस ली।
हैदरपुर गांव निवासी अमित सिंह की दो मासूम बेटियां अपनी नानी को याद कर रहीं थी। दोनों ने एक दिन पहले रात में दादी से इसकी इच्छा भी जाहिर की थी। दादी ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन, इधर सुबह होने पर दोनों पैदल ही निकल पड़ीं। दोनों का ननिहाल लोहिंदा है, लेकिन बच्चियां भटक गईं। हालांकि क्षेत्र के एक युवक की नजर पड़ी, जो पॉलिटेक्निक स्थित एक अस्पताल में काम करता है। उसने बच्चियों से पता पूछा और हॉस्पिटल संचालक को जानकारी दी, जो तेजीबाजार क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। युवक के मुताबिक हॉस्पिटल संचालक ने बच्चियों को लेकर आने को कहा। इसपर वह बच्चियों को लेकर आए तो उसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इधर, परिवार के लोग खोजबीन करते हुए थाने में लापता होने की तहरीर दे चुके थे। पुलिस ने जानकारी होने पर दोनों को जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे से बरामद किया। थानाध्यक्ष तेजी बाजार सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि दोनों बच्चियों को उनके घर वालों को सौंप दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
Trending Videos