सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prayagraj-Gorakhpur highway will be rejuvenated with Rs 70.28 lakh.

Jaunpur News: 70.28 लाख से प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग का होगा कायाकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Gorakhpur highway will be rejuvenated with Rs 70.28 lakh.
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग को विशेष मरम्मत के तहत सुधारा जाएगा। इसमें कुल 70 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मार्ग की मरम्मत होने के बाद 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। मार्ग बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन के दौरान हादसे का डर बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बारिश के समय होती हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और दुश्वार हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीते महीने करीब दो किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त मार्ग को चिह्नित कर प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण में कुल 70 लाख 28 हजार खर्च किया जाएगा, जिसकी पहली किस्त 24 लाख 59 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग विशाल सिंह ने बताया कि प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग को विशेष मरम्मत के तहत सुधारा जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed