{"_id":"696a8fbe7a8e49b9d90f23ef","slug":"the-dispensary-owners-body-was-found-hanging-at-the-gate-his-mother-alleges-he-was-murdered-jaunpur-news-c-20-vns1017-1257547-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिस्पेंसरी संचालक का गेट पर लटका मिला शव, मां का आरोप-हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिस्पेंसरी संचालक का गेट पर लटका मिला शव, मां का आरोप-हत्या की गई
विज्ञापन
हत्या- मृतक सुनील राजभर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर के बरजी गांव की घटना, मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार की सुबह डिस्पेंसरी संचालक सुनील राजभर (30) का शव मकान के गेट पर पिलर में लगी सरिया के सहारे गमछे से लटका मिला। सुनील की मां ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मां ने सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी जिशान नामक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे ट्यूशन के लिए जाते समय गांव के बच्चों ने शव देखा। उनका शोर सुनकर वह जब घर से बाहर निकलीं तो देखा बेटे सुनील का शव गेट के पिलर में लगी सरिया से गमछे के सहारे लटका था। पीठ और गले में चोट के निशान थे। चप्पल गायब थी। पैर का अंगूठा जमीन से लगा हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर खेतासराय पुलिस पहुंची। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे प्रदर्शन किया। साढ़े आठ बजे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुनीता देवी ने रोते हुए एएसपी सिटी को बताया कि पोटरिया गांव निवासी जिशान ने कुछ दिन पहले सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उसी ने साथियों के साथ मिलकर सुनील की हत्या की है। इसके बाद शव को लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
-- -- -- -- -- --
अपनी शादी की तैयारी में जुटा था सुनील
दो भाई और दो बहनों में सुनील सबसे बड़ा था। पिता सुरेश रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। सुनील किसी चिकित्सक के यहां रहने के बाद गांव में ही डिस्पेंसरी चलाने लगा था। तीन ममहीने पहले बहन की शादी हुई थी और उस के बाद वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। छोटा भाई लखनऊ में पढ़ाई करता है, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
कब बाहर निकला, किसी को पता नहीं
मां सुनीता देवी ने बताया कि सुनील रात में घर के बाहर बने कमरे में सोया था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रात में कब, किसने और किस बहाने से उसे बाहर बुलाया या फोन किया।
-- -- -- -- -- -- --
वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ कराया पोस्टमार्टम
युवक शव के पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस नामजद आरोपी, शव की स्थिति और सुनील की एक विशेष नंबर पर बातचीत किए जाने को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुनील के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के साथ लोकेशन ट्रैक की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सुनील की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने की बात सामने आई है, मामले का खुलासा आज किया जा सकता है - आयुष श्रीवास्तव, एएसपी सिटी
Trending Videos