सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The recruits were made to run for physical and mental fitness.

Jaunpur News: शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए आरक्षियों की दौड़ कराई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The recruits were made to run for physical and mental fitness.
विज्ञापन
जौनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का शुक्रवार को आयोजन किया गया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने परेड की सलामी लेने के बाद निरीक्षण किया। साप्ताहिक परेड की सलामी के दौरान परेड के अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का विशेष रूप से अवलोकन किया। परेड के क्रम में समस्त प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को परखने के लिए दौड़ कराई गई। अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई। एसपी ने परेड में सम्मिलित सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को साफ-सुथरी, स्वच्छ एवं नियमानुसार वर्दी धारण करने, उचित टर्नआउट बनाए रखने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के कार्य, व्यवस्था एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed