सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Board: Allegations of cheating, Secretary orders inquiry

यूपी बोर्ड: नकल का आरोप, सचिव ने दिए जांच के आदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Allegations of cheating, Secretary orders inquiry
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक केंद्र पर नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच का आदेश दिया है। राम अवध सिंह इंटर कॉलेज विझवट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां कुछ स्कूलों का सेंटर आया है, जिसमें एक स्कूल अमरनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार दुबे ने आरोप लगाया है। उन्होंने 27 फरवरी को बोर्ड के सचिव को ई-मेल भेजकर शिकायत किया था। वहीं, आरोप से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षा केंद्र पर नकल कराने का आरोप है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वहीं, इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने 27 फरवरी को ही जांच के आदेश देते जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि संबंधित केंद्र के सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग और अभिलेखों का परीक्षण और जांच कर लें। शिकायत की सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई करें। वहीं, स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि संस्था की छवि खराब करने के लिए झूठी शिकायत की गई है और केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed