सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When he was stopped from flying a kite, he attacked with a sharp weapon; a police report has been filed.

Jaunpur News: पतंग उड़ाने से मना किया तो धारदार हथियार से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
When he was stopped from flying a kite, he attacked with a sharp weapon; a police report has been filed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के रतौली मोकलपुर गांव निवासी हितेश कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी को उनके पिता की तेरहवीं थी। कार्यक्रम के लिए वह मोकलपुर बाजार से पुराना पेपर लेकर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान बाजार के बाहर कुछ युवक पतंग उड़ा रहे थे। हितेश ने उन्हें पतंग उड़ाने से मना करते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर मोकलपुर बाजार निवासी साहिल और समर पीछे से गाली-गलौज करते हुए आए और किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बाइक से नीचे गिर पड़े।
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed