फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Action will be taken against advocates with criminal tendencies

Jhansi News: आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं पर होगी कार्रवाई

Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against advocates with criminal tendencies
झांसी। जनपद के न्यायालयों में प्रैक्टिस कर रहे आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर स्टेट बार कौंसिल ने ऐसे अधिवक्ताओं के नाम मांगे हैं, जिसके आधार पर जिला अधिवक्ता संघ ने एसएसपी को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बीते 23 जुलाई को स्टेट बार कौंसिल ने सभी जिलों के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को पत्र जारी किया था। इसमें निर्देश दिए गए थे कि जनपद में जितने भी आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ता हैं, जिनके खिलाफ किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज है, न्यायालयों में मामले विचाराधीन हैं या जिनके चालान पेश किए गए हैं, उनकी सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन

इस निर्देश के अनुपालन में जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री ने एसएसपी को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही, स्टेट बार कौंसिल ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि जिला अधिवक्ता संघ तय समय में ऐसे अधिवक्ताओं के नाम नहीं भेजता है, तो संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे और महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर तीन दिन के भीतर सूची देने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा, संघ ने अन्य सभी वकीलों से भी अपील की है कि वे अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी में पहुंचकर अपना अंडरटेकिंग (शपथ-पत्र/घोषणा) जमा करें, जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed