{"_id":"6a6d0f8f71d66a545d0d5197","slug":"corporation-was-taking-the-funeral-procession-agreed-to-the-officers-persuasioncorporation-was-taking-the-funeral-procession-agreed-to-the-officers-persuasion-lalitpur-news-c-11-1-jhs1004-846358-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शवयात्रा ले जा रहे थे निगम, अफसरों के समझाने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शवयात्रा ले जा रहे थे निगम, अफसरों के समझाने पर माने
Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम में दो महीने पहले हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारी के पिता की मौत से आक्रोशित लोग शवयात्रा लेकर नगर निगम जाने लगे। मौके पर पहुंचकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें मनाया। तब जाकर शव का दाह संस्कार मुक्तिधाम में किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार ने बताया कि शिवचरन प्याल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था, जो कि संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के चचेरे भाई थे। शिवचरन का पुत्र राजकुमार नगर निगम में आउटसोर्सिंग के पद पर तैनात था। उसे नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से दो महीने पहले हटा दिया गया था। ऐसे में राजकुमार की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई, जिससे शिवचरन काफी चिंतित रहने लगे। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि अवसाद में आने के चलते उनकी मृत्यु हो गई। ऐसे में आक्रोशित समाज के लोग शव यात्रा लेकर नगर निगम जाने लगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। शवयात्रा बाहर सैंयर गेट पहुंची ही थी कि सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ सिटी रामवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग माने और दाह संस्कार मुक्तिधाम में कर दिया गया।
विज्ञापन