फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the truck applied brakes, the container behind it rammed into it, killing the cleaner.

Jhansi News: ट्रक के ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा कंटेनर भीतर घुसा, क्लीनर की मौत

Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
When the truck applied brakes, the container behind it rammed into it, killing the cleaner.
झांसी। सीपरी बाजार के अंबाबाय के पास सड़क हादसे में कंटेनर आगे चल रहे ट्रक के अचानक से ब्रेक लगाने पर उसके पीछे चल रहा कंटेनर उसके अंदर जा घुसा। हादसे में कंटेनर का क्लीनर क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। पुलिस ने किसी तरह केबिन तोड़कर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


राजस्थान के डींग जनपद के कनवाड़ी गांव निवासी नासिर (23) पुत्र मुबीन अपने जीजा इरफान (30) के साथ
कंटेनर लेकर निकला था। नासिर उसमें क्लीनर था। इरफान ने बताया कि दिल्ली से कोरियर का सामान लेकर वह लोग बेंगलुरु के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार को झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अंबाबाय गांव के पास, अचानक आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइड पर चढ़ गया। उसका एक हिस्सा ट्रक के भीतर घुस गया। टक्कर लगने से नासिर भी केबिन के साथ बुरी तरह फंस गया। उसके सिर का आधा हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर रात में ही उसके परिवार के लोग झांसी आ पहुंचे। 8 भाइयों में नासिर तीसरे नंबर का था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed