{"_id":"6a6d6d44b50989b49b0335f0","slug":"jhansi-rape-accused-dies-under-suspicious-circumstances-in-mathura-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध परिस्थति में मथुरा में हुई मौत, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध परिस्थति में मथुरा में हुई मौत, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से था गायब
Sat, 01 Aug 2026 09:21 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:21 AM IST
सार
पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के गायब चल रहे आरोपी की मथुरा में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बहनें उसका शव लेकर गांव पहुंची।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की मौत।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना गरौठा अंतर्गत ग्राम मथानियां निवासी पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के गायब चल रहे आरोपी की मथुरा में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बहनें उसका शव लेकर गांव पहुंची। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्राम मथनियां निवासी छोटू रायकवार (22) पर आठ जुलाई को गरौठा थाने में अपहरण कर दुष्कर्म करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह गायब था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच अचानक शुक्रवार को उसकी बहनें एंबुलेंस से छोटू का शव लेकर गांव पहुंचीं। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पियूष कुमार पांडेय व गरौठा थाना प्रभारी सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा।
इस दौरान मृतक का शव लेकर आईं बहनों ने बताया कि वह रेवाड़ी हरियाणा में मजदूरी कर भरण-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा के वृंदावन चौराहे पर मौजूद लोगों से उन्हें सूचना मिली थी कि छोटू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस पर वह शव लेकर गांव आ गईं।
विज्ञापन
इस मामले में गरौठा थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से छोटू गायब था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच उसका शव गांव में लाए जाने की सूचना मिली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।