{"_id":"6ade65b0aa8f3037ed0d0af2","slug":"allegations-of-illegal-extortion-under-the-pretext-of-securing-compensation-jhansi-news-c-420-1-jd11001-14775-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मुआवजा दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मुआवजा दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की प्रक्रिया में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। टहरौली तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन फीडिंग और फाइलें आगे बढ़ाने के नाम पर किसानों से रुपये मांगे जा रहे हैं। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों को मुआवजा पाने के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ लेखपाल कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे हैं। तहसील परिसर में सक्रिय दलाल भी किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी लेखपालों व दलालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के साथ करीब एक दर्जन किसानों के शिकायती पत्र भी सौंपे गए।
उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई लेखपाल या अन्य कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट रीतेश मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, नरोत्तम शर्मा, अमित शर्मा, राघवेंद्र रिछारिया, ऋषिराज खरे, भानु प्रताप पटेल, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अंकित पांडेय, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, हर्षवर्धन यादव, लोकेंद्र कुशवाहा, वेदांत शर्मा आदि मौजूद रहे।