सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bookies' properties to be confiscated, police preparing for seizure

Jhansi: सट्टेबाजों की संपत्ति होगी कुर्क, तैयारी में जुटी पुलिस, 500 करोड़ से अधिक का लगा पता

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार

आपरेशन- 720 के तहत पहली दफा पुलिस न सिर्फ सटोरियों की धरपकड़ कर रही है, बल्कि उनके खिलाफ गंभीर विधिक कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस की अगली रणनीति संगठित अपराध करके जुटाई संपत्ति कुर्क करने की है। 

Jhansi: Bookies' properties to be confiscated, police preparing for seizure
सटोरियों पर पुलिस का शिकंजा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

गिरफ्तार हो चुके सटोरियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस चल-अचल संपत्ति की सूची तैयार कर रही है। अभी तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। सबसे अधिक संपत्ति शुभम, विजय एवं नितिन की मालूम चली है। इनके पास करीब 200 करोड़ की संपत्ति है। इसी तरह बृजेंद्र राजपूत, हरेंद्र परिहार उर्फ लल्ला, दिलीप सिंह उर्फ विजय, नीरज निरंजन, विवेक यादव, आशीष उपाध्याय, निशांत यादव, धर्मेंद्र साहू समेत अन्य सटोरियों की करोड़ों की संपत्ति का भी पुलिस ने पता लगाया है। पुलिस वांछितों की संपत्ति का भी ब्योरा खंगाल रही है। इनको भी कुर्क करेगी।
Trending Videos


संपत्ति कुर्की के साथ हो सकती है जब्त
आपरेशन- 720 के तहत पहली दफा पुलिस न सिर्फ सटोरियों की धरपकड़ कर रही है, बल्कि उनके खिलाफ गंभीर विधिक कार्रवाई भी कर रही है। सटोरियों के खिलाफ गिरोह बनाकर संगठित अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की अगली रणनीति संगठित अपराध करके जुटाई संपत्ति कुर्क करने की है। इसके लिए वह बीएनएनएस की धारा 107 का सहारा ले रही है। इसके तहत आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त संपत्ति कुर्की के साथ जब्त हो सकती है। इसके लिए पुलिस इनकी संपत्तियों का ब्योरा खंगाला रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष उपाध्याय का खंगाला जा रहा ब्योरा
शुभम, विजय बाधवा एवं नितिन अग्रवाल के पास दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। देर-रात गिरफ्तार आशीष उपाध्याय की संपत्तियों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। पार्षद पति पप्पू यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू, रोशन मुंशी का भी सटोरिया गिरोह से कनेक्शन मिला है। इनकी संपत्तियां भी खंगाली जा रही हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि संगठित अपराध करके जुटाई गई संपत्तियों की पहचान की जा रही है। जो भी संपत्ति सट्टे के माध्यम से अर्जित की गई है, उसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed