{"_id":"69ba37ed7d6cf670fa0eea8b","slug":"bu-even-semester-exams-will-be-held-from-april-11-to-may-16-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: 11 अप्रैल से 16 मई तक होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं, परीक्षा समिति की बैठक में लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: 11 अप्रैल से 16 मई तक होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं, परीक्षा समिति की बैठक में लगी मुहर
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार
परीक्षा नियंत्रक ने हर हाल में 20 मार्च तक चतुर्थ, छठवें आदि सम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों से फार्म भरने के लिए कहा है।
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में 11 अप्रैल से 16 मई तक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने पर मुहर लग गई है। इसके चलते परीक्षा नियंत्रक ने हर हाल में 20 मार्च तक चतुर्थ, छठवें आदि सम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों से फार्म भरने के लिए कहा है। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के फार्म भरने की तिथि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खामी की वजह से विस्तारित होगी।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित कार्यक्रम को रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया। जिसके अनुसार अब परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर चर्चा हुई, जिस पर तय हुआ कि राजकीय व एडेड कॉलेज परीक्षा केंद्र रहेंगे। सेल्फ फाइनेंस के उन्हीं कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिसकी छवि स्वच्छ है। परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा नियंत्रक ने परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के निर्देशक व समन्वयकों और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों को आदेश कर दिए हैं कि परीक्षा कार्यक्रम तय हुआ चुका है, इसलिए हर हाल में पाठ्यक्रम पूरा करवा दिया जाए। इसके साथ ही 20 मार्च तक सभी से फार्म भरवा दिए जाएं। द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी की वजह से बढ़ेगी।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू कर 16 मई को पूर्ण कराने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।
Trending Videos