सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fake TTE caught checking tickets in LTT Superfast, GRP takes action

Jhansi: एलटीटी सुपरफास्ट में टिकट चेकिंग करता पकड़ा गया फर्जी टीटीई, ऑन ड्यूटी स्टाफ ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 25 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्जी टीटीई टिकट चेकिंग करते हुए यात्रियों की रसीद बना रहा था। इसी दौरान ऑन ड्यूटी टीटीई स्टाफ मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया।

Jhansi: Fake TTE caught checking tickets in LTT Superfast, GRP takes action
जीआरपी की गिरफ्त में फर्जी टीटीई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट चेकिंग कर रसीद बनाते हुए फर्जी टीटीई का सामना बुधवार असली टिकट चेकिंग स्टाफ से हो गया। संदेह होने पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने फर्जी टीटीई को पकड़कर उसे झांसी आने पर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


सुल्तानपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर जा रही एलएलटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस(12108) सुबह झांसी आ रही थी। गाड़ी में लखनऊ का टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात था। वह टिकट चेकिंग करता हुआ स्लीपर कोच नंबर एस-8 में पहुंचा। जहां पहले से ही एक युवक गले में एनसीआर का रिवन डालकर यात्रियों के टिकट जांच करता युवक मिला। ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ ने युवक से परिचय पूछा तो उसने खुद को टीटीई बताया और वर्तमान में कानपुर में नियुक्त होने की बात कहीं। युवक की हरकतों व उसकी भाषा शैली देख टिकट चेकिंग स्टाफ ने युवक को पकड़ लिया और कोच में सवार यात्रियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह टिकट जांच कर जबरन रसीद बनाकर उसने जुर्माना वसूलने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहा था। इसकी जानकारी लखनऊ टिकट चेकिंग स्टाफ ने कंट्रोल रूम को दी और झांसी में उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी टीटीई बलिया के गांव तिवारीपुर में रहने वाला अंकित तिवारी है। टिकट चेकिंग स्टाफ के मेमो देने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता खेती-किसानी करते हैं और बेटा रखता है महंगे शौक
अंकित तिवारी काफी महंगे शौक रखता है और आलीशान होटल में एक टाइम में 1500 रुपये का खाना खाता है। जबकि उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। पुलिस ने अंकित के कब्जे से एक मोबाइल फोन व 200 रुपये नगद बरामद किए। गले में भारतीय रेलवे का रिबन डाले था, जिसमें एयरटेल पेमेंट बैंक का प्रीपेड कार्ड लगा हुआ था। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed