सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chants hailing the glory of Mother Karma resounded during the procession.

Jhansi News: शोभायात्रा में मां कर्मा की महिमा के गूंजे जयकारे

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chants hailing the glory of Mother Karma resounded during the procession.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


झांसी। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती रविवार को श्रद्धा से मनाई गई। मां कर्मा चौक पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद, साहू समाज के राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महानगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
मां कर्मा देवी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। शोभायात्रा आंतिया तालाब स्थित साहू समाज की धर्मशाला में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महामंत्री अमित साहू, विशिष्ट अतिथि अनिल साहू एवं राशि साहू रहीं। अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू ने की। कार्यक्रम में समाज की पत्रिका मां कर्मा स्मारक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विनोद साहू, बाल स्वरूप साहू ठेकेदार, जेपी साहू, रमेश साहू, जगदीश साहू, प्रेम साहू आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन मिथलेश साहू ने एवं आभार महामंत्री अविनाश साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed