सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class 11 student dies after consuming poison under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से 11वीं की छात्रा की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student dies after consuming poison under suspicious circumstances
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


झांसी। गुरसराय के आलमपुरा गांव निवासी ज्योति (18) पुत्री राजेश वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क के किनारे वह अचेत हाल में पड़ी मिली। एक युवक ने पिता को जहर निगल लेने की सूचना दी थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती किया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आलमपुरा गांव निवासी राजेश वंशकार की मंझली बेटी ज्योति (18) गुरसराय स्थित सरकारी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। होली का अवकाश होने से वह स्कूल नहीं जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह राजेश पत्नी के साथ कटाई के लिए खेत पर गया था। घर पर ज्योति अकेली थी। राजेश के मुताबिक शाम करीब 5:30 बजे लौटने पर ज्योति घर पर नहीं मिली। आसपास तलाशने पर भी पता नहीं चला। कुछ देर बाद युवक ने फोन करके ज्योति के जहर निगलने की बात बताई। यह सुनकर वे लोग घबरा उठे। तुरंत वे भी वहां पहुंच गए। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर आलमपुरा तिराहा के पास सड़क किनारे वह अचेत हाल में पड़ी थी। पहले उसे गुरसराय सीएचसी लेकर गए। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। मां चंदा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। ज्योति से बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसका छोटा भाई अभी पढ़ाई करता है। गुरसराय थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक किस परिस्थितियों में जहर निगला, यह अभी साफ नहीं हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed