{"_id":"6a0a217d5330a51356074dbe","slug":"coach-window-shattered-by-stone-pelting-on-khajuraho-vande-bharat-jhansi-news-c-360-1-jh11014-126893-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खजुराहो वंदे भारत पर पत्थर मारकर तोड़ा कोच का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खजुराहो वंदे भारत पर पत्थर मारकर तोड़ा कोच का शीशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खजुराहो से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शनिवार शाम बिजरौठा से तालबेहट स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने कोच (सी-14) पर पत्थर मारकर उसकी खिड़की का कांच तोड़ दिया। रेल अफसरों का कहना है कि घटना में किसी रेल यात्री को चोट नहीं आई है। आरपीएफ ने मामला दर्ज करके शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
झांसी मंडल में ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने भी कई जगह जायजा लेकर पत्थरबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कही थी। इसके बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार शाम खजुराहो से दिल्ली की ओर जा रही खजुराहो वंदे भारत को फिर से शरारती तत्वों ने निशाना बनाया। पत्थर लगने से कोच नंबर सी-14 के खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बिजरौठा व ताल बेहट स्टेशन के बीच होने पर कोच में सवार अटैंड ने इसकी जानकारी ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मियों को। पत्थर लगने से जहां कांच क्षतिग्रस्त हुआ, वहां कोई यात्री नहीं बैठा था। घटना की सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई अराजक तत्व हाथ नहीं लग सका। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
0000000
प्रमुख घटनाएं,,,,
9 मार्च को सिथौली-सोनागिर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-6 का कांच क्षतिग्रस्त
15 मई को ताज एक्सप्रेस में पथराव, डी-1 का कांच क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
16 मई को खजुराहो वंदेभारत में बिजरौठा-तालबेहट के बीच पथराव, सी-14 का कांच क्षतिग्रस्त