{"_id":"6a0a2118e769dbd72f0edfb9","slug":"payment-for-petrol-and-diesel-for-election-duty-stalled-complaint-filed-with-commission-jhansi-news-c-11-jhs1008-797584-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चुनावी ड्यूटी का पेट्रोल-डीजल भुगतान अटका, आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चुनावी ड्यूटी का पेट्रोल-डीजल भुगतान अटका, आयोग से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
झांसी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक वाहनों में इस्तेमाल हुए पेट्रोल-डीजल का भुगतान अब तक पेट्रोल पंप संचालकों को नहीं मिला है। जनपद के डीलरों का करीब आठ लाख रुपये बकाया है। इसको लेकर संचालक कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार डीलर्स एसोसिएशन ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
झांसी रानी डीजल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक वाहनों में इस्तेमाल हुए ईंधन का भुगतान अब तक नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल पेट्रोल-डीजल से संबंधित पत्रावली तक गायब हो गई है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी पेट्रोल पंप संचालकों का करीब सात से आठ लाख रुपये बकाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में उधार पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।