सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crackdown on speculators' properties, preparations for confiscation intensified

Jhansi News: सट्टेबाजों की संपत्ति पर शिकंजा, कुर्की की तैयारी तेज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on speculators' properties, preparations for confiscation intensified
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


झांसी। सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत पकड़े गए सटोरियों की संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध धंधे से आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा रखी है।
पुलिस के अनुसार तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा और बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल के पास लग्जरी कारों के साथ कई शहरों में बेशकीमती प्लॉट और संपत्तियां मिली हैं। शुभम के पास रेंज रोवर समेत दिल्ली, इंदौर, धौलपुर, रक्सा और शहर के विभिन्न इलाकों में प्लॉट व फार्महाउस होने की जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों के पास भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और महंगी संपत्तियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बृजेंद्र परिहार सहित कई अन्य लोगों ने भी इस धंधे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। मामले में वांछित आशीष उपाध्याय, निशांत उर्फ रोलेक्स, धर्मेंद्र साहू समेत अन्य की संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कुर्की की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

वांछित सटोरियों की तलाश में पांच टीमें गठित
ऑपरेशन 720 के तहत पुलिस 17 बड़े सटोरियों की तलाश में जुटी है। इनमें आशीष उपाध्याय, पप्पू, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू और रोशन मुंशी सहित अन्य शामिल हैं। इनके अलावा सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत उर्फ रोलेक्स, अरुण यादव, अंकित यादव, नीलेश यादव और कुलदीप दिवाकर की भी तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व थानों की पांच टीमें लगाई गई हैं। निगरानी की जिम्मेदारी एसीपी अरीबा नोमान समेत अन्य अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी वांछितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed