फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ED is investigating shell companies and assets worth over Rs 250 crore.

Jhansi News: ईडी के रडार पर शेल कंपनियां, 250 करोड़ से अधिक की संपत्तियों की जांच

Fri, 10 Jul 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 10 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
ED is investigating shell companies and assets worth over Rs 250 crore.
झांसी/लखनऊ। गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। पूर्व विधायक ने सियासी रसूख के सहारे बड़ा आर्थिक साम्राज्य भी खड़ा किया। बुधवार को छापे की कार्रवाई के बाद लौटी ईडी टीम को कई शेल कंपनियों के दस्तावेज भी मिले हैं। आशंका है कि इनके सहारे करोड़ों रुपये छिपाए गए और कई शहरों में करोड़ों रुपये निवेश हुए। अब तक की जांच में करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
विज्ञापन

ईडी के अनुसार जांच उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई। एफआईआर में आरोप है कि दीपनारायण सिंह यादव ने जांच अवधि के दौरान अपनी ज्ञात आय से 23.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की। इसके अलावा शेल कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश और धन के लेनदेन की शिकायत मिलने पर ईडी ने उनके और उनके करीबी लोगों के परिसरों पर तलाशी ली।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के अनुसार प्रारंभिक जांच में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि कई व्यावसायिक संस्थाओं और कथित शेल कंपनियों के माध्यम से निवेश किया गया। ईडी का आरोप है कि इनमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के नाम का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी को कुछ ऐसी कंपनियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके बारे में प्रथम दृष्टया वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियां नहीं मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान झांसी, निवाड़ी, भोपाल, लखनऊ और नोएडा समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड भी एजेंसी के हाथ लगे हैं। ईडी इन दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन संपत्तियों और निवेश का स्रोत क्या है तथा क्या इनका संबंध अपराध से अर्जित धन से है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ कंपनियों के निदेशक मंडल में पूर्व विधायक से जुड़े कर्मचारियों और परिजनों के नाम सामने आए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ईडी ने नहीं की है। एजेंसी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed