फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Lalitpur and Lalitpur-Bina cancelled for 11 days from today

Train News: ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य के चलते सात ट्रेनें निरस्त, कुछ गाड़ियों का बदला गया रूट

Fri, 10 Jul 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Fri, 10 Jul 2026 02:43 AM IST
सार

यार्ड रि-मॉडलिंग का कार्य के चलते सात गाड़ियां विभिन्न तिथियों में निरस्त कर दी गई है। जबकि कुछ गाड़ियों को रूट बदलकर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi-Lalitpur and Lalitpur-Bina cancelled for 11 days from today
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग के कार्य के चलते शुक्रवार से यात्रियों की दिक्कत बढ़ने जा रही है। यार्ड रि-मॉडलिंग का कार्य एक जुलाई से एक अगस्त तक तीन चरणों में शुरू हो गया है। 10 जुलाई से उक्त रूट पर संचालित होने वाली सात गाड़ियां विभिन्न तिथियों में निरस्त कर दी गई है। जबकि कुछ गाड़ियों को रूट बदलकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य एक अगस्त तक चलना है। इसमें प्री-एनआई कार्य एक जुलाई से 19 जुलाई तक किया जाना है। जबकि दूसरे चरण में 20 जुलाई को निर्माण कार्य तथा पोस्ट-एनआई कार्य 21 जुलाई से एक अगस्त तक प्रस्तावित है। कार्य के दौरान तीसरी लाइन, अप एवं डाउन लाइन के विभिन्न प्वाइंट्स पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य किए जाएंगे। निर्माण दिवस पर अप, डाउन एवं तीसरी लाइन के लिए संयुक्त ब्लॉक लिया जाएगा तथा पोस्ट-एनआई अवधि में प्रतिदिन अलग-अलग लाइनों पर सीमित अवधि के ब्लॉक लेकर शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह गाड़ियां रहेगी निरस्त
यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य के चलते झांसी-ललितपुर डाउन और अप मेमू के अलावा ललितपुर-बीना डाउन और अप 10 से 21 जुलाई तक निरस्त रहेगी। भोपाल–खजुराहो अप एवं डाउन प्रारंभिक स्टेशन से 16 से 20 जुलाई तक निरस्त रहेगी। लखनऊ सिटी–एसएमवीटी बेंगलुरू डाउन प्रारंभिक स्टेशन से 11 से 18 जुलाई तक निरस्त रहेगी। एसएमवीटी बेंगलुरू–लखनऊ सिटी अप प्रारंभिक स्टेशन से 14 से 21 जुलाई व हुबली-योग नगरी ऋषिकेश अप 13 जुलाई, योग नगरी ऋषिकेश-हुबली डाउन 16 जुलाई को निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed