{"_id":"69b5c223fc16742541003a7e","slug":"elderly-woman-robbed-after-entering-home-jhansi-news-c-420-1-jd11004-3376-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। थाना धीरपुरा के ग्राम बैरूका में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 80 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे महिला घायल हो गई।
जीएचएसएस क्रमांक 2 दतिया के प्राचार्य रामेश्वर दीक्षित की मां ग्राम बैरूका में अकेली रहती हैं और गांव में अपनी जमीन की देखभाल करती हैं। शनिवार रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर उनके घर के अंदर घुस गए। उस समय वृद्धा अपने कमरे में सो रही थीं। बदमाश सीधे कमरे में पहुंचे और महिला को डरा-धमकाकर उनके पास रखे कीमती सामान छीनने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उनका एक दांत टूट गया। लुटेरे महिला के पास से सोने के कान के फूल, कनोटी, मंगलसूत्र, हाथ की चूड़ियां, पायल, मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये नकद लूटकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर धीरपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिवम चौबे और दीपक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Trending Videos