{"_id":"69c9922020f9fe7838010b40","slug":"enraged-by-a-complaint-filed-with-the-police-local-strongmen-attacked-with-rods-and-pipes-jhansi-news-c-11-jhs1004-766301-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस से शिकायत पर बौखलाए दबंगों ने रॉड व पाइप से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस से शिकायत पर बौखलाए दबंगों ने रॉड व पाइप से किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पुलिस से शिकायत करने से बौखलाए दबंगों ने युवक पर लोहे की रॉड व पाइप से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई व रिश्तेदारों को भी पीटा। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दबंगों व उसके साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पीतांबरा कॉलोनी पलक पैलेस विवाह रोड पर रहने वाले धर्मवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि दौलत कुशवाहा व उसके साथियों ने पिछले दिनों उसके साथ गंभीर घटना की थी। इसकी तहरीर उसने 26 मार्च को थाने में दी थी। जानकारी होने पर दबंग बौखला उठे। 27 मार्च की सुबह 11 बजे वह घर पर अपने भाई रणवीर सिंह, मामा बान सिंह और उनके बेटे अमित सिंह एवं रिश्तेदार अभिषेक के साथ बैठा था। इसी बीच सत्यम कॉलोनी में रहने वाले नत्थू कुशवाहा के बेटे दौलत कुशवाहा, गजराज कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा व दौलत का भांजा आनंद कुशवाहा निवासी पीतांबरा कॉलोनी, गोलू कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा निवासी सत्यम कॉलोनी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ हाथ में बेत, लोहे का सरिया, पाइप आदि लेकर आ गए। दौलत ने थाने में तहरीर देने पर धर्मवीर से मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई रणवीर व मामा बान सिंह ने बीच-बचाव किया तो दबंगों ने उसके भाई सहित रिश्तेदारों पर भी हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी उसका मोबाइल, सोने की जंजीर व 48 हजार रुपये छीनकर भाग गए। हमले में सभी लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में भाई रणवीर, मामा बान सिंह व उनके बेटे अमित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Trending Videos