{"_id":"6a39a0aa07eb0ae2cc02567e","slug":"former-vice-chancellors-mobile-phone-hacked-and-rs-48000-demanded-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-820791-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व कुलपति का मोबाइल हैक करके मांगे 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व कुलपति का मोबाइल हैक करके मांगे 48 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार का साइबर ठग ने मोबाइल फोन हैक कर लिया। उनके मोबाइल पर दर्ज फोन नंबरों पर व्हाट्स-एप मैसेज करके 48 हजार रुपये की मांग की। जानकारी होने पर पूर्व कुलपति ने व्हाट्स-एप स्टेटस डालकर फोन हैक होने की जानकारी दी। झांसी के भी कई लोगों के पास ये मैसेज पहुंचा है।
वर्ष 2014 से 2022 तक डॉ. अरविंद कुमार केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति रहे हैं। करीब चार साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। साइबर ठग ने सोमवार को उनका फोन हैक कर दिया। फिर फोन की संपर्क सूची में दर्ज लोगों के व्हाट्स-एप नंबरों पर सोमवार की शाम 04:04 से 04:06 बजे तक तीन मैसेज भेजे, इसमें यूपीआई काम न करने की बात लिखते हुए 48 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। यह भी लिखा कि दो घंटे के अंदर यह पैसा वापस कर दिया जाएगा।
पूर्व कुलपति ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कुरियर डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि एक पार्सल की डिलीवर होनी है लेकिन डिलीवरी बॉय नया आया है, ऐसे में उसे इलाके के बारे में जानकारी नहीं है। कहा कि एक मैसेज फोन पर भेजा है। उस पर कॉल करके डिलीवरी बॉय से बात करके घर की लोकेशन बता दें।
विज्ञापन
पूर्व कुलपति ने जब नंबर पर कॉल की तो किसी ने फोन नहीं उठाया। कॉल करने के बाद ही उनका फोन हैक हो गया। फिर लोगों के पास साइबर ठग ने पैसे भेजने का मैसेज भेजना शुरू कर दिया। जिनके पास ये मैसेज पहुंचा, उनमें से कई लोग पूर्व कुलपति को कॉल करने लगे। इससे उन्हें फोन हैक होने की जानकारी हुई। फिर सोमवार की शाम 05:12 बजे उन्होंने व्हाट्स-एप स्टेटस डालकर फोन हैक हो जाने की बात लिखी। कहा कि साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई है।