{"_id":"6a39fbbb26370d0fad0e0d0b","slug":"jhansi-jda-seals-six-illegal-constructions-they-were-being-built-without-approved-plans-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जेडीए ने सील किए छह अवैध निर्माण, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जेडीए ने सील किए छह अवैध निर्माण, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे थे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार
जेडीए प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ छह स्थलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह सभी भवन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे थे।
जेडीए कार्यालय, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ छह स्थलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। इसमें व्यावसायिक और आवासीय भवन शामिल हैं। ये सभी भवन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे थे।
जेडीए की टीम ने एसएसपी बंगला के सामने दो हजार वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। यह भवन क्षितिज नाथ की ओर से बनवाया जा रहा था। इसी तरह, खातीबाबा ट्यूबवेल रोड पर स्थित निर्माणकर्ता नरेंद्र त्रिपाठी के 450 वर्ग मीटर, कानपुर रोड पर निर्माणकर्ता विनय कुमार अग्रवाल के 300 वर्ग मीटर, झोकनबाग में निर्माणकर्ता संध्या खेरा के 400 वर्ग मीटर, बड़ागांव गेट बाहर स्थित निर्माणकर्ता रमेश चऊदा के 150 वर्ग मीटर, नंदनपुरा में निर्माणकर्ता नंदू और नवल किशोर के भवन को भी सील किया गया।
जेडीए प्रशासन का कहना है कि इन सभी स्थलों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। सील आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता राजकुमार, एई अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।