सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth dies of electric shock from air cooler; accident occurred while connecting the wire.

Jhansi: कूलर से करंट लगने पर युवक की गई जान, तार लगाते समय हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Jun 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

रात में गर्मी होने पर जैसे ही युवक ने कूलर चलाने के लिए तार लगाया, उसे करंट का झटका लगा। वह वह जमीन पर गिर पड़ा, कूलर भी गिर गया। 
 

Jhansi: Youth dies of electric shock from air cooler; accident occurred while connecting the wire.
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग गांव निवासी नरेंद्र (40) की कूलर चलाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


परिजनों ने बताया कि नरेंद्र प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को काम करके घर लौटा था। रात में गर्मी होने पर उसने कूलर चलाने के लिए जैसे ही तार लगाया, उसे करंट का झटका लगा। वह नरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा, कूलर भी गिर गया। कूलर गिरने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तब नरेंद्र जमीन पर अचेत हाल में पड़ा था। यह देखकर परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed