सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two people returning from Congo quarantined for 21 days

Jhansi: कांगो से लौटे दो लोग 21 दिन के लिए क्वारंटीन, इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Jun 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

इबोला प्रभावित कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान से आने वाले यात्रियों के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है।

Jhansi: Two people returning from Congo quarantined for 21 days
इबोला वायरस।
विज्ञापन

विस्तार

इबोला संक्रमण से प्रभावित देश कांगो से शहर लौटे दो लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों को एहतियात के तौर पर 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) यूनिट लगातार उनकी निगरानी कर रही है।


सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि इबोला प्रभावित कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान से आने वाले यात्रियों के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। सूत्रों के अनुसार, कांगो से लौटे एक व्यक्ति नकटा चौपड़ा और दूसरा शहर का रहने वाला है। दोनों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इबोला संक्रमण के लक्षण दो से 21 दिन के भीतर सामने आ सकते हैं। इनमें तेज बुखार, अत्यधिक थकान, गले में खराश, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, पेट दर्द और नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना शामिल हैं। संक्रमित व्यक्ति के खून, लार, पसीने, उल्टी आदि के संपर्क में आने या संक्रमित कपड़े और बिस्तर इस्तेमाल करने से संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन



लक्षण मिलने पर भेजा जाएगा सैंपल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमाकांत स्वर्णकार ने बताया कि कांगो से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है। जिनमें कोई लक्षण नहीं मिल रहे हैं, उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटीन किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देते हैं तो उसका सैंपल जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजा जाएगा।

ऐसे फैलता है इबोला
इबोला संक्रमित या मृत व्यक्ति के खून, लार, पसीने, उल्टी, मल, मूत्र और स्तन के दूध के संपर्क में आने से फैल सकता है। कटे-फटे अंगों या आंख, नाक और मुंह के जरिये वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed