फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Four individuals, including a former representative of an MLA

Jhansi: कुटिया में घुसकर लूट के आरोप में विधायक का पूर्व प्रतिनिधि समेत चार नामजद, जमीन पर कब्जे की कोशिश

Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
सार

विधायक रवि शर्मा के पूर्व प्रतिनिधि एवं जमीन कारोबारी दिलीप पांडेय, नाथूराम उर्फ नत्थू कुशवाहा, जैद रिजवान मंसूरी, अश्वनी यादव समेत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है गई। 

विज्ञापन
Jhansi: Four individuals, including a former representative of an MLA
थाना शहर कोतवाली, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव गेट के बाहर स्थित डडियापुरा मेें बाबा का अटा इलाके में जमीन पर कब्जे जमाने को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को अयोध्या के वैदेही वल्लभ कुंज के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने लूट एवं जानलेवा हमले के आरोप में विधायक रवि शर्मा के पूर्व प्रतिनिधि एवं जमीन कारोबारी दिलीप पांडेय, नाथूराम उर्फ नत्थू कुशवाहा, जैद रिजवान मंसूरी, अश्वनी यादव समेत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महंत वैदेही वल्लभ शरण ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ागांव गेट के बाहर बेशकीमती आवासीय भूमि है। यहां उनकी कुटिया बनी है, इसमें साधु-संन्यासी रहकर पूजा-पाठ करते हैं। आरोप लगाया उनकी जमीन खातेदारी में शामिल होने के कारण कुछ लोग जमीन बेचकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 25 जून की दोपहर तीन बजे आरोपी दिलीप पांडेय निवासी गंधीगर का टपरा अपने साथी नाथूराम उर्फ नत्थू कुशवाहा निवासी पंचवटी कॉलोनी, जैद रिजवान मंसूरी निवासी दरीगरान, अश्वनी कुमार यादव निवासी इतवारी गंज समेत अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। लाठी-डंडे एवं कट्टा से लैस होकर इन लोगों ने कुटिया में पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जमीन के चारों ओर बनी बाउंड्री तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साधुओं की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है दिलीप पांडेय ने हाथ में लिए तमंचे से फायर कर दिया। साधु जान बचाने के लिए कुटिया में जा छिपे। पीछा करते हुए वहां भी कुटिया में जा घुसे। साधुओं को पकड़कर धमकाते हुए उनसे जमीन छोड़ कर भाग जाने को कहा। आरोपियों ने कहा दोबारा आने पर जान से मार देंगे। आरोपियों ने साधुओं से भी बताने को कहा कि वैदेही शरण को यह बता दें कि यह जमीन उनकी हो गई है। इसका बैनामा दूसरे लोगों के नाम कर दिया गया। आरोपी कुटिया में रखे 12 हजार रुपये, कमंडल समेत अन्य वस्तुएं लूट ले गए। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। महंत की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed