फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Target not achieved within stipulated time, 32% land purchase for Link Expressway pending

Jhansi News: तय समय में पूरा नहीं हुआ लक्ष्य, लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 32 फीसदी भूमि खरीद बाकी

Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Target not achieved within stipulated time, 32% land purchase for Link Expressway pending
झांसी। लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए शासन की ओर से निर्धारित 15 जुलाई की समयसीमा में भूमि क्रय का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। धीमी खरीद प्रक्रिया की वजह से जिले में अब भी करीब 32 फीसदी भूमि की खरीद शेष है। जिला प्रशासन का दावा है कि शेष प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। समयसीमा में भूमि क्रय न होने से लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की अवधि बढ़ सकती है।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे झांसी जिले की गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। करीब 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में कुल 1232.63 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है। इसमें 1124.11 हेक्टेयर भूमि किसानों से क्रय की जानी है, जबकि शेष भूमि का पुनर्ग्रहण पहले ही पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

भूमि खरीद की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चारों तहसीलों में अतिरिक्त ऑपरेटर और वाहनों की व्यवस्था की थी। शासन ने 15 जुलाई तक भूमि क्रय पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक केवल 827.42 हेक्टेयर भूमि ही खरीदी जा सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि भूमि क्रय का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शेष भूमि की खरीद 20 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

कहां कितनी भूमि खरीदी गई
तहसील
लक्ष्य (हेक्टेयर)
खरीदी गई भूमि (हेक्टेयर)
गरौठा 284.23
226.71
टहरौली 139.04
97.61
मोंठ
479.42
286.15
झांसी सदर
221.40
216.95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed