{"_id":"6a5b02807086e7d6b60bddcb","slug":"jhansi-wife-lodges-fir-accusing-husband-of-hacking-her-mobile-blackmailing-her-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पति पर मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व ब्लैकमेल के आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पति पर मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व ब्लैकमेल के आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Sat, 18 Jul 2026 10:05 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:05 AM IST
सार
पत्नी का आरोप है कि उसके व्हाट्सएप व फेसबुक आईडी का दुरुपयोग करते हुए पति उसको परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पोस्ट हटाने के एवज में पैसे मांग रहा है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डबरा निवासी पूजा गौड़ ने अपने पति पर उसका मोबाइल फोन हैक करके परेशान करने एवं सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पूजा ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम में मैनेजर पद पर काम करती है। पूजा के मुताबिक उसकी शादी 28 जून 2012 को झांसी निवासी पवन विश्वकर्मा से हुई थी। विवाह के बाद से ही पवन अपनी मां रामश्री विश्वकर्मा के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है। पुत्र के जन्म के बाद भी उनके स्वभाव में बदलाव नहीं आया। पुत्र की परवरिश के लिए उसे नौकरी करनी पड़ी। यह मालूम चलने पर पवन ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। उसके व्हाट्स एप व फेसबुक आईडी का दुरुपयोग करते हुए स्टोर मालिक समेत उनके परिजनों को भी परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पति पोस्ट हटाने की एवज में पैसों की मांग कर रहा है। पत्नी की तहरीर पर पति पवन के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।