सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holika Dahan: Holika Dahan will be held today in Magha Nakshatra

Holika Dahan: मघा नक्षत्र में होलिका दहन आज, उडे़गा रंग-गुलाल, सिंह राशि में होगा चंद्रमा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 02 Mar 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन रात्रि 7:57 बजे से रात्रि 8:42 बजे तक, इसके पश्चात मध्य रात्रि 1:27 से 2:34 बजे के मध्य किया जा सकता है। सोमवार को मघा नक्षत्र होगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा।

Holika Dahan: Holika Dahan will be held today in Magha Nakshatra
होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर महानगर में जगह-जगह होलिका दहन होगा। इससे पहले महिलाएं शाम को ठंडी होली की पूजा करेंगी। वहीं, रविवार को बच्चों और युवाओं की टोलियां होलिका दहन की तैयारियों में जुटी नजर आईं।
Trending Videos



महानगर में होलिका दहन को लेकर बाजारों, कॉलोनियों एवं मुहल्लों में व्यापक उत्साह दिखा। सुभाष गंज, गांधी रोड, बड़ा बाजार, सीपरी, सदर बाजार, नगरा सहित प्रमुख बाजारों में बच्चे और युवा रंग-गुलाल, पिचकारी एवं मुखौटे खरीदते नजर आए। वहीं, घरों में होली के परंपरागत पकवान गुझिया, पपड़ियां, खस्ता, मठरी, दही बडे़ आदि बनाए गए। ज्योतिषविद मनोज थापक के अनुसार सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन रात्रि 7:57 बजे से रात्रि 8:42 बजे तक, इसके पश्चात मध्य रात्रि 1:27 से 2:34 बजे के मध्य किया जा सकता है। सोमवार को मघा नक्षत्र होगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। भाई दोज का पर्व 5 मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर के उपले से होलिका दहन करें, इससे वातावरण शुद्ध रहता है। मुरली मनोहर मंदिर के धर्माचार्य वसंत विष्णु गोलवलकर के अनुसार घास मंडी में होलिका दहन मध्य रात्रि 1:20 बजे के पश्चात होगा। परंपरा के अनुसार शहर कोतवाल होलिका दहन करेंगे। यह परंपरा महाराजा गंगाधर राव के शासन काल से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रग्रहण कल, दिन में मंदिरों के पट रहेंगे बंद
मंगलवार को पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण रहेगा। ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3:20 बजे से एवं मोक्ष शाम 6:47 बजे होगा। ज्योतिषविद दीपेंद्र अड़जरिया के अनुसार ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले लगेगा। ऐसे में सुबह सात बजे से पहले पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे, जो ग्रहण के मोक्ष उपरांत शाम सात बजे के बाद खुलेंगे। ग्रहण के दौरान मंत्र जाप एवं भजन करने से कुप्रभाव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed