{"_id":"69b5c1384bc82400430626ad","slug":"hundreds-of-homes-were-cut-off-leaving-consumers-worried-jhansi-news-c-420-1-gur1002-3360-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। शनिवार को नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की अचानक बिजली आपूर्ति काट दिए जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। विभागीय कार्यशैली से नाराज उपभोक्ता बड़ी संख्या में विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी समेत कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई लोगों के बिजली बिल सिस्टम में शून्य दर्शाए जा रहे हैं, इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का यह भी कहना है कि बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार समेत दर्जनों उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
बिल जमा होने के बाद भी काट दी बिजली
फोटो: 14JD1_M_6_14032026_4
बिल जमा होने के बाद भी बिजली काट दी गई। उपकेंद्र में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही बिजली काटने का कारण बताया गया।- महेश अग्रवाल, व्यापारी
परीक्षाओं के बीच बिजली कटने से परेशानी
फोटो: 14JD1_M_8_14032026_4
नियमित रूप से बिल जमा करने के बाद भी बिजली काट दी गई है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बिजली कटने से काफी परेशानी हो रही है। कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा।-अभिषेक पटवा
वर्जन
कुछ उपभोक्ताओं का भुगतान सिस्टम में अपडेट न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।-संजय कुमार, उपखंड अधिकारी, विद्युत विभाग
Trending Videos