{"_id":"6a0e237d837bf3e96f0aba32","slug":"husband-ends-life-by-hanging-himself-with-wifes-saree-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-799419-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर पति ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के नकटा चौपड़ा मोहल्ला निवासी खेमचंद कुशवाहा (40) पुत्र देवी प्रसाद ने मंगलवार रात पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कमरे में पति का शव लटका देख पत्नी चीखकर बेहोश हो गई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नकटा चौपड़ा निवासी खेमचंद अपने खुद के मकान में पत्नी प्रीति एवं बेटे देवांश के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए किराए पर ऑटो चलवाता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को बाहर से आने के बाद उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने के लिए ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। गृहस्थी के काम निपटाकर जब पत्नी प्रीति कमरे में पहुंची, तब दरवाजा आधा खुला हुआ था। वह जैसे ही अंदर पहुंची, पति का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही प्रीति चीखकर अचेत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। कोतवाल राजेश कुमार का कहना है कि परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos