सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 30,000 stray dogs roam the city streets, terrifying women and children

Jhansi: कटखने कुत्तों की भरमार, शहर की सड़कों पर घूम रहे 30 हजार आवारा कुत्ते, दहशत में महिलाएं और बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 21 May 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

शहर के लेकर गांव तक खुंखार कुत्ते सड़कों व गलियों में घूम रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत है। 14 हजार कुत्तों की नसबंदी कराई जा चुकी है लेकिन अभी भी लगभग 30 हजार अवारा कुत्ते घूम रहे हैं।
 

Jhansi: 30,000 stray dogs roam the city streets, terrifying women and children
सड़क पर घूमते अवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक हैं। शहर के लेकर गांव तक खुंखार कुत्ते सड़कों व गलियों में घूम रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत है। यह खूंखार कुत्ते आए दिन कुत्ते लोगों को शिकार बना रहे हैं। एक ओर जहां अब 14 हजार कुत्तों की नसबंदी कराई जा चुकी है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में हर दिन 150 से अधिक कुत्ते काटने से पीड़ित लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। शहर की सड़कों पर अभी भी लगभग 30 हजार कुत्ते घूम रहे हैं।


शायद कोई गली, मुहल्ला, बाजार ऐसा हो तो जहां खूंखार कुत्ते नजर न आए। सीपरी बाजार, आर्य नगर, गंज बाजार, दतिया बाहर गेट, सदर बाजार, कोतवाली क्षेत्र, मानिक चौक, कटकाना, मकरयाना, अली गोल आदि क्षेत्रों में खूंखार कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आते हैं। लोगों को सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर चलने में भय लगता है। हांलाकि प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां नागरिक कुत्तों की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में तीन को कुत्ते ने काटा
आर्य नगर में मात्र चार दिनों में तीन लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इन इलाकों में कुत्तों के झुंड दिन-रात दिखाई देते हैं और बिना किसी उकसावे के हमला कर देते हैं। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि दुकान के पीछे गोदाम को जाने वाली सड़क पर एक कुत्ते ने दुकान के तीन लड़कों हार्षित, सागर और आकाश को दौड़ा कर काट लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


पिछले साल 5000 कुत्तों की हुई नसबंदी
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि 2025-26 में 5000 कुत्तों की नसबंदी कराई गई। नगर निगम ने इसका का एक एनजीओ को दे रखा है। प्रति कुत्ते की नसबंदी पर करीब 1000 रुपये का खर्च आता है। इसमें उसे उठा कर ले जाने और नसबंदी से लेकर स्वस्थ होने तक खानपान भी शामिल हैं। फिलहाल नसबंदी कार्यक्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed