{"_id":"69b558999ca806ef5c0df4cc","slug":"jhansi-10-shops-sealed-for-outstanding-house-tax-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गृहकर बकाया होने पर 10 दुकानें सील, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गृहकर बकाया होने पर 10 दुकानें सील, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सिर्फ 18 दिन शेष हैं। ऐसे में महानगर के सभी गृहस्वामियों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च से पहले अपना बकाया गृहकर जमा करा दें, ताकि एक अप्रैल से लगने वाले 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके।
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गृहकर बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को वार्ड 45 के छनियापुरा इलाके में 10 दुकानों को सील कर दिया। सीलिंग के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि भवन स्वामी मोहम्मद इरशाद पर 2.63 लाख रुपये गृहकर बकाया था। वित्तीय वर्ष 2018-19 से बकाया गृहकर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। उनकी मार्केट में कुल 25 दुकानें हैं, जिनमें 15 बंद और 10 खुली थीं। कर निर्धारण अधिकारी राधेश्याम पटेल, कर अधीक्षक कौशल किशोर, राजस्व निरीक्षक योगेश शुक्ला और ईटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर खुली दुकानों को सील कर दिया।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सिर्फ 18 दिन शेष हैं। ऐसे में महानगर के सभी गृहस्वामियों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च से पहले अपना बकाया गृहकर जमा करा दें, ताकि एक अप्रैल से लगने वाले 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके।
कल खुले रहेंगे काउंटर
नगर निगम में गृहकर जमा करने के लिए शनिवार और रविवार को भी काउंटर खुले रहेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि लोग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गृहकर जमा कर सकेंगे।
Trending Videos