सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 2173 people filled the form in the second phase of RTE

Jhansi: आरटीई के लिए दूसरे चरण में 2173 ने भरा फॉर्म, लॉटरी आज, 11 मार्च को जारी किया जाएगा आदेश

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 09 Mar 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

आरटीई के तहत तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू होंगे, जो कि 25 मार्च तक चलेंगे। बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और अन्य जानकारी के लिए पोर्टल rte25.upsdc.gov.in है।

Jhansi: 2173 people filled the form in the second phase of RTE
आरटीई (प्रतीकात्मक इमेज)) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में 2173 ने फॉर्म भरा है। अब सोमवार को लॉटरी निकाली जाएगी। नामांकन के लिए 11 मार्च को आदेश जारी किया जाएगा।
Trending Videos


आरटीई के तहत आवेदन, सत्यापन, विद्यालय आवंटन, प्रवेश और कक्षा आठवीं तक शिक्षण में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अभिभावकों को पाठ्यपुस्तक, जूता, मोजा आदि क्रय करने के लिए पांच हजार रुपये वार्षिक का लाभ दिया जाता है। पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। 18 फरवरी को निकली लॉटरी में 2661 को सीट आवंटन किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चली। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अब नौ मार्च को लॉटरी निकालकर सीट आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 मार्च से शुरू होंगे तीसरे चरण के लिए आवेदन
आरटीई के तहत तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू होंगे, जो कि 25 मार्च तक चलेंगे। बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और अन्य जानकारी के लिए पोर्टल rte25.upsdc.gov.in है। माता-पिता अथवा अभिभावक आवेदन में अपने ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में स्थित किसी भी निजी विद्यालय का चयन कर सकेंगे। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने ब्लॉक संसाधन केंद्र अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed