{"_id":"69b0e469fe635bbfff0f74ff","slug":"jhansi-video-made-of-the-woman-before-the-murder-goes-viral-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हत्या से पहले महिला का बनाया वीडियो हुआ वायरल, दरोगा लाइन हाजिर, फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हत्या से पहले महिला का बनाया वीडियो हुआ वायरल, दरोगा लाइन हाजिर, फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार
वीडियो खुद विवाहिता ने घटना से पहले बनाया था। करीब 2.04 मिनट लंबे इस वीडियो में एक दरोगा भी नजर आ रहा है, जिस पर विवाहिता गंभीर आरोप लगा रही है। इसके कुछ देर बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मऊरानीपुर के चुरारा गांव में फसल काटने के विवाद में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो खुद विवाहिता ने घटना से पहले बनाया था। करीब 2.04 मिनट लंबे इस वीडियो में एक दरोगा भी नजर आ रहा है, जिस पर विवाहिता गंभीर आरोप लगा रही है। इसके कुछ देर बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, इस वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच एसीपी अरीबा नोमान को सौंपी दी है।
चुरारा गांव निवासी केशर (27) की शनिवार को खेत कटाने के विवाद में पीटने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मायके वालों की तहरीर के आधार पर मऊरानीपुर थाने में पति देवेंद्र कुशवाहा, भरोसेराम एवं दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी। उधर, मंगलवार को सामने आए वीडियो में केशर के साथ दरोगा एवं तीन चार लोग दिखाई पड़ते हैं। वीडियो में केशर दरोगा से यह कहते सुनाई दे रही है आप चाहते तो मुझे बचा सकते थे। आपके सामने मुझे मारा गया हालांकि दरोगा ने कहा कि तुमको किसी ने नहीं मारा। केसर मारने की बात दुहराते हुए अपनी चोट दिखाने लगती है। दरोगा से न्याय की गुहार लगाती है। इस पर दरोगा उससे कहता है कि वीडियो क्यूं बना रही हो। करीब 2.04 मिनट लंबे वीडियो में केसर बुरी तरह रोते-बिलखते दिख रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच भी कराई जा रही है।
फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद
शादी के बाद से केसर और उसके पति देवेंद्र का विवाद होने लगा था। देवेंद्र अपने पिता के साथ झांसी के नई बस्ती मोहल्ले में रहने लगा, जबकि केशर गांव में पति के दादा-दादी के साथ रह रही थी। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा था। मामला निपटने तक चुरारा गांव में ससुराल की पांच बीघा जमीन पर केशर ही खेती करती थी। इसमें लगी फसल काटने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था।
हत्या के पहले महिला का बनाया वीडियो...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन