फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Allegation of blackmail using a young woman as a front

Jhansi: युवती की आड़ लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप, रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 09 Jul 2026 12:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरिडीह निवासी असीम कुमार सामंतो समेत एक मीडिया चैनल प्रबंधक के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Jhansi: Allegation of blackmail using a young woman as a front
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरिडीह निवासी असीम कुमार सामंतो समेत एक मीडिया चैनल प्रबंधक एवं उसके अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र सिंह ने तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि 6 जून को आरोपियों ने अपने चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में बिना किसी ठोस साक्ष्य के उनका नाम एक महिला के साथ जोड़ते हुए गलत संबंधों का उल्लेख किया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ। उनके पद पर बने रहने पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो हटाने के लिए संपर्क करने पर आरोपियों ने पैसों की मांग शुरू कर दी। रकम न मिलने पर प्रतिष्ठा धूमिल करने के साथ ही जान से मार डालने की धमकी देने लगे। कुछ दिनों पहले आरोपी असीम कुमार ने फोन पर कई आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। आरोप है उनसे रेलवे के कई कार्य करने के लिए युवती की आड़ लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा आयुक्त की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed