{"_id":"6996938f3c2b4861380b64f2","slug":"jhansi-allegations-of-embezzlement-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-construction-in-baragaon-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बड़ागांव में निर्माण के नाम पर लाखों के गबन का आरोप, जिला युवा कल्याण अधिकारी ने चार घंटे तक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बड़ागांव में निर्माण के नाम पर लाखों के गबन का आरोप, जिला युवा कल्याण अधिकारी ने चार घंटे तक की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
यह भी आरोप है कि प्रधान ने अपने पुत्रों के नाम मजदूरी की राशि निकाल ली। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने करीब चार घंटे तक जांच कर सचिव को तीन दिन में दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
मौके पर युवा कल्याण अधिकारी शिवशंकर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मऊरानीपुर ब्लॉक के बड़ागांव ग्राम पंचायत के प्रधान पर विकास निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की। उन्होंने सचिव को तीन दिन में दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
करीब दो महीने पहले बड़ागांव निवासी गिरवर सिंह ने सीडीओ जुनैद अहमद से शिकायत की थी कि बड़ागांव के प्रधान ने कई निर्माण के लिए राशि निकाली लेकिन काम नहीं कराए। यह भी आरोप है कि प्रधान ने अपने पुत्रों के नाम मजदूरी की राशि निकाल ली। कोई कार्रवाई न होने पर गिरवर सिंह ने मंडल आयुक्त बिमल कुमार दुबे को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद बुधवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवशंकर सिंह ने पंचायत भवन, सीसी रोड, शेड निर्माण व अन्य निर्माण की जांच की। उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को तीन दिन में सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। युवा कल्याण अधिकारी शिवशंकर का कहना है कि दस्तावेज के अवलोकन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
एपेक्स निकलवाया, नहीं मिला बेस
जांच अधिकारी ने शिकायत के आधार पर सड़क पर लगे एपेक्स को निकलवाकर उसकी जांच कराई तो पाया कि यहां सीमेंट के स्थान पर मिट्टी का बेस था। इस दौरान उन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, शेड, गोशाला व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गड़बड़ी पाई गई।
Trending Videos