सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man who came to intervene during a dispute was stabbed with a knife

Jhansi: विवाद के दौरान बीच बचाव करने आए युवक को चाकू से गोदा, तीस रुपये को लेकर हुआ था झगड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार

शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला विनोद कुमार साहू बाहर निकल आया। वह बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

Jhansi: A young man who came to intervene during a dispute was stabbed with a knife
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार देर-शाम थाना बरुआसागर के इंदीवर नगर में तीस रुपये को लेकर हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाव करने वाले युवक को चाकू से गोद डाला। लहूलुहान हाल में आसपास के लोग पहले उसे लेकर बरुआसागर थाने जा पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया। तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos




 

Jhansi: A young man who came to intervene during a dispute was stabbed with a knife
मृतक विनोद साहू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शोर-शराबा सुन मामला शांत कराने आया था विनोद
इंदीवर नगर में पवन राय की गैस रिफिलिंग की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम मोहल्ले के ईशु और कृष्ण बरार उर्फ कृष्णा छोटा सिलिंडर लेकर पवन की दुकान में गैस भराने पहुंचे थे। इस दौरान करीब तीस रुपये की गैस अधिक भर गई। पवन तीस रुपये अलग से मांगने लगा। ईशू यह पैसा देने को राजी नहीं था। इसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। आरोपियों ने पवन के पिता बालकृष्ण को पीट दिया। विवाद बढ़ने पर पवन ने घर के कई लोगों को बुला लिया। ईशू ने भी अपने दोस्त बुला लिए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला विनोद कुमार साहू (42) बाहर निकल आया। वह बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में तबाड़तोड़ चाकू से कई वार कर डाले। विनोद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख आरोपी भाग निकले। आसपास चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग लहूलुहान हाल में उसे लेकर बरुआसागर थाने पहुंचे। वहां से उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया।


पुलिस किया मामला दर्ज
मेडिकल अस्पताल में एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। कुछ देर बाद विनोद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। पत्नी विनीता एवं बच्चे भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


विवाद के दौरान का वायरल वीडियो और जानकारी देतीं एसपी सिटी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed