सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ambedkar statue damaged in Deora, Chirgaon; villagers outraged

Jhansi: चिरगांव के देवरा में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व ग्राम करगुवां में भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Jhansi: Ambedkar statue damaged in Deora, Chirgaon; villagers outraged
ग्रामीणों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम देवरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभिन्न राजनैतिक संगठन दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


 

Jhansi: Ambedkar statue damaged in Deora, Chirgaon; villagers outraged
बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा। - फोटो : संवाद
पहले भी हो चुकी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ग्राम करगुवां में भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में देवरा की घटना से लोगों में और अधिक नाराजगी देखी गई। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष झांसी राघवेंद्र सिंह, रवि आजाद, बसपा नेता मेवालाल, सपा नेता जगमोहन यादव, हरिओम पाल, गफूर खान  सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा बाबा साहेब अंबेडकर के नाम दर्ज भूमि का निष्पक्ष सत्यापन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed