{"_id":"6a3c436b190f72028b027d46","slug":"khajuraho-vande-bharat-coach-gate-malfunctions-stands-still-for-40-minutes-jhansi-news-c-11-jhs1019-822217-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खजुराहो वंदेभारत कोच का गेट खराब, 40 मिनट खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खजुराहो वंदेभारत कोच का गेट खराब, 40 मिनट खड़ी रही
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। खजुराहो वंदेभारत के कोच ई-1 के गेट में तकनीकी खराबी आने के कारण बुधवार 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। वंदेभारत के कारण पीछे से आई रही शताब्दी एक्सप्रेस को करारी में रोक दिया गया। खराबी दूर करने के बाद वंदेभारत को प्लेटफार्म से रवाना किया गया, इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट देर से पहुंची।
नई दिल्ली से खजुराहो जा रही वंदेभारत (22470) करीब आठ मिनट की देरी से झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को 10:38 बजे पहुंची। पांच मिनट के निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, तो वह नहीं चली। बताया गया कि किसी कोच का गेट बंद न होने से गाड़ी नहीं चल रही है। इंजन चालक ने इसकी जानकारी ट्रेन गार्ड सहित स्टेशन स्टॉफ को दी गई। सूचना पाकर स्टॉफ ने गाड़ी की जांच कराई गई। पता चला कि ई-1 कोच के गेट में कोई तकनीकी खराबी के कारण गेट बंद न होने से गाड़ी नहीं चल रही है। मामले की सूचना पर सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ व वंदेभारत में तैनात इंटरनल स्टॉफ ने मिलकर तकनीकी खराबी को दूर कर गाड़ी को 40 मिनट की देरी से 11:15 बजे रवाना कराया।
इस दौरान नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12002) का प्लेटफार्म नंबर एक पर लाइन होने के कारण गाड़ी को करारी में रोक दिया गया। वंदेभारत के झांसी से रवाना होने के बाद गाड़ी को करीब 40 मिनट की देरी से 11:25 बजेे झांसी आई और 11:40 बजे प्लेटफार्म से रवाना हुई। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो वंदेभारत के ई-1 कोच के दरवाजे में दिक्कत के कारण गाड़ी करीब आधा घंटे देरी से रवाना की गई।