सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BJP leader Ashish Upadhyay, accused in Rs 100 crore betting case

Jhansi: एक अरब के सट्टे में वांछित भाजपा नेता आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार, अन्य को भी तलाश रही पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 01 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को चकमा देकर आशीष ट्रेन से ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भाग निकला। दिल्ली से ही उसने झांसी में आत्मसमर्पण के लिए याचिका भी दाखिल कर दी। जिन मोबाइल नंबरों के सहारे आशीष बात कर रहा था, सर्विलांस की मदद से पुलिस को इसकी भनक लग गई। 

Jhansi: BJP leader Ashish Upadhyay, accused in Rs 100 crore betting case
पुलिस गिरफ्त में आशीष उपाध्याय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सौ करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टा मामले में झांसी पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसने दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस दिल्ली जा पहुंची। शुक्रवार देर-रात पुलिस उसे गिरफ्तार करके झांसी लाई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos



लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस पहुंची दिल्ली
नवाबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा एवं बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू एवं रोशन मुंशी का नाम पता चला। इसके बाद से आशीष भूमिगत हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
एसओजी एवं सर्विलांस टीम उसे तलाश रही थी। कुछ नंबरों पर आशीष लगातार बात कर रहा था। इससे पुलिस को उसका सुराग मिल गया। देर-रात आशीष को नवाबाद थाने लाया गया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इस मामले के अन्य सभी पहलुओं को जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य वांछितों को भी तलाशा जा रहा है।

पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण के फिराक में था आशीष
शुभम उपाध्याय की गिरफ्तारी होते ही भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भाग निकला। उसने अपने सभी मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिए। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस को चकमा देकर आशीष ट्रेन से ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भाग निकला। दिल्ली से ही उसने झांसी में आत्मसमर्पण के लिए याचिका भी दाखिल कर दी। जिन मोबाइल नंबरों के सहारे आशीष बात कर रहा था, सर्विलांस की मदद से पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस के चंगुल से बचने के लिए शुक्रवार एवं शनिवार को उसके यहां आकर आत्मसमर्पण करने की तैयारी थी।

ग्वालियर से झांसी के टोल प्लाजा में सादे कपड़ों में तैनात थी पुलिस
पुलिस ने भी अपना जाल-बिछाया था। उसकी धर-पकड़ के लिए ग्वालियर से झांसी के रास्ते तक पुलिस टीम सादे कपड़ों में तैनात थी। टोल प्लाजा में स्वॉट मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को उसकी चाणक्यपुरी में सटीक लोकेशन मिल गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने वहां दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

शुभम के खाते से दो करोड़ का लेनदेन मिला
पुलिस अफसरों का कहना है कि शुभम के बैंक खातों को खंगालने पर आशीष उपाध्याय के साथ उसका बड़े पैमाने पर लेनदेन मिला है। सबसे अधिक लेनदेन 2024 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान मिला। एक दिन में करीब 14 लाख रुपये का लेनदेन का ब्योरा मिला। इसी तरह अन्य दिनों में भी नियमित तरीके से दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हो रहा था। आशीष का दूसरे लोगों के साथ हुए लेने का विवरण भी खंगाल रही है।

आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर झांसी लाई पुलिस...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed