सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bright sunshine increases farmers' worries

Jhansi: चटख धूप ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 10 Mar 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

लगातार बढ़ती गर्मी से गेहूं की पिछेती फसल में दाना पतला होने की आशंका है। मसूर, चना और मटर की फसल भी प्रभावित हो सकती है।

Jhansi: Bright sunshine increases farmers' worries
झांसी में तापमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिन का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में सोमवार को चटख धूप खिली रही। लगातार बढ़ती गर्मी से गेहूं की पिछेती फसल में दाना पतला होने की आशंका है। मसूर, चना और मटर की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
Trending Videos


किसानों का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में बोई गई गेहूं की फसल में नुकसान हो रहा है। बालियां निकलने से पहले ही सूख रही हैं। दाना पतला होने से पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मार्च में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। जबकि गेहूं के लिए 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान नुकसानदायक होता है। इस समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे गेहूं का दाना पतला हो जाएगा। गेहूं के साथ मसूर, चना और मटर जैसी दलहनी फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि गेहूं को झुलसने से बचाने के लिए खेत में 0.2 प्रतिशत जिंक का छिड़काव करें। लगभग 200 लीटर पानी में 400 ग्राम जिंक घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं में अधिक सिंचाई की जरूरत
तापमान बढ़ने से अब किसानों को कम पैदावार के साथ ज्यादा खर्च का डर सताने लगा है। कई किसान ऐसे हैं जो डीजल पंप और बिजली का इस्तेमाल करते हैं। जमीन में नमी बनाए रखने के लिए उन्हें अब पहले से अधिक सिंचाई करनी पड़ रही है।

फसलों का रकबा
गेहूं 1,67,818
चना 1,36,450
मटर 83,000
सरसों 17,050
(नोट : रकबा हेक्टेयर में)

किसानों का यह है कहना
तापमान और चटख धूप से खेतों की नमी जा रही है। अब पहले से जयादा सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। साथ ही उपज घटने का खतरा बढ़ गया है। - गोविंद सिंह यादव, राजापुर

बढ़ते तापमान से एक ओ उपज कम होने का खतरा है तो दूसरी ओर सिंचाई के लिए जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। - राजेश दुबे, ढिकौली

इस बार खराब मौसम के कारण गेहूं की बोआई देर से हुई थी। अभी बालियों में दाना भरा नहीं है। अगर ऐसे ही रहा तो नुकसान होगा। बनमाली साहू, पुनावली कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed