सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband commits suicide by consuming poison after his wife was not allowed to leave him.

Jhansi: पत्नी को विदा न करने से दुखी पति ने जहर निगलकर दी जान, 10 माह पहले ही हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी भाई दूज मनाने मायके गई थी। आशीष उसे ससुराल लेने के लिए पहुंचा लेकिन ससुर ने मना कर दिया। आशीष दुखी होकर घर लौट आया और जहर निगल लिया।

Jhansi: Husband commits suicide by consuming poison after his wife was not allowed to leave him.
पत्नी की विदा न होने पर पति ने दी जान।
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी को विदा न करने से दुखी होकर पति ने जहर निगलकर जान दे दी। दस माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। पत्नी भाई दूज मनाने मायके गई थी। पति उसे विदा कराने रविवार को ससुराल पहुंचा था। ससुर ने बेटी को विदा करने से मना कर दिया। पति दुखी होकर लौट आया। घर में उसने जहर निगल लिया। सोमवार सुबह मेडिकल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


निवाड़ी मध्य प्रदेश के मुढ़ारा गांव निवासी आशीष अहिरवार (22) अपने मामा अमर सिंह के साथ रहता था। उसकी मां आरती एवं पिता प्रभुदयाल दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि बीते 5 मई को आशीष की शादी झांसी के बसई गांव निवासी निधि से हुई थी। पत्नी करीब तीन माह की गर्भवती है। होली के दूसरे दिन भाई दूज पर निधि मायके चली गई। दाे दिन बाद भी बहू के घर वाले उसे विदा करने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आशीष पत्नी को लेने ससुराल बसई पहुंचा। ससुर से प्लाट को लेकर उसका विवाद हो गया। ससुर ने बेटी को विदा करने से मना कर दिया। आशीष बैरंग लौट आया। ससुराल से आकर आशीष गुमसुम हो गया। देर-शाम कमरे में जाकर उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद की बात बताई है। आगे की जांच मध्य प्रदेश पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed