{"_id":"6a2aee496fe4b89b540ee9eb","slug":"jhansi-brother-in-law-duo-on-a-bike-killed-after-being-hit-by-a-car-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
तीनों धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव के पास हादसा हो गया।
सड़क दुर्घटना जीजा-साले की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी-शिवपुरी हाइवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगाें की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रिश्ते में जीजा-साले बताए गए हैं। तीनों धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। हादसा रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव के पास हुआ है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव में रहने वाले शंकर अहिरवार ने बताया गांव के परसुराम अहिरवार के परिवार ने बुधवार को सिमरधा बांध के पास धार्मिक स्थान पर पूजा कराई थी। इसमें गांव के लोगों काे भी खाने पर बुलाया था। कार्यक्रम में उसके बड़े पापा प्रीतम अहिरवार (60), उनके जीजा प्रेमी अहिरवार (60) और गांव के आनंद अहिरवार (26) के साथ खाना खाने आए थे। खाना खाकर देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक आनंद चला रहा था। वह डगरवाहा गांव के पास पहुंचे तो पानी पीने के लिए बाइक रोक दी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम अहिरवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमी अहिरवार और आनंद को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार सुबह प्रेमी अहिरवार की भी मौत हो गई। आनंद का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
प्रेमी और प्रीतम दोनों खेती-किसानी करते थे। प्रेमी के तीन बेटे शंकर, रंजीत और रामसेवक व एक बेटी गुड्डी है। सभी शादी-शुदा है। वहीं प्रीतम के कोई संतान नहीं है। एक साथ दोनों की मौत से परिजनाें में कोहराम मचा हुआ है।