सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The CM can gift schemes worth Rs 1500 crore.

Jhansi News: कलक्ट्रेट में महिला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, कर्मचारियों ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The CM can gift schemes worth Rs 1500 crore.
विज्ञापन
झांसी। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को धरने पर बैठी एक महिला ने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि, वहां मौजूद कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और जेठ समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बबीना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसने 17 वर्ष पहले गुड्डू कुरैशी से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बेटे और एक 16 वर्षीय बेटी हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब वह अपने और बच्चों के अधिकारों की मांग को लेकर ससुराल पहुंची तो जेठ ने उसे घर से भगा दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग धर्म परिवर्तन करने पर मकान दिलाने का लालच दे रहे हैं। इस संबंध में उसने बबीना थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह बच्चों के साथ डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची थी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि महिला पूर्व में भी प्रेमनगर और महिला थाने में संबंधित मामले दर्ज करा चुकी है। महिला की तहरीर के आधार पर पति, जेठ और अन्य नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed