सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rain likely today as well; gusty winds reaching speeds of 50–60 km/h expected.

Jhansi: आज भी बारिश के आसार, 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आ सकते तूफानी झोंके

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Jhansi: Rain likely today as well; gusty winds reaching speeds of 50–60 km/h expected.
बारिश से सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन

विस्तार

दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करने के बाद शाम को मौसम एकदम से बदल गया। पहले तेज आंधी से जहां चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। वहीं, बारिश और ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया। अब शुक्रवार को बारिश के साथ तूफानी झोंके के आसार हैं।


बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ रहने से धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप चटक हो गई। दूसरी तरफ, उमस ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। ऐसे में झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। झांसी की रात भी प्रदेश में सबसे गर्म रही। शाम चार बजे से अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ। लगभग 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चलने लगी। 15 से 20 मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट बाद पानी गिरना बंद हो गया। उसके बाद ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर भी आया अलर्ट
बृहस्पतिवार की रात पौने ग्यारह बजे मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी आया। इसमें अगले 24 घंटे में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed