{"_id":"6a44059a704882457509d74f","slug":"jhansi-brother-in-law-slapped-publicly-after-his-hands-were-tied-with-a-rope-video-goes-viral-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बहनोई के रस्सी से हाथ बांध सरेआम बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लहचूरा थाना क्षेत्र की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बहनोई के रस्सी से हाथ बांध सरेआम बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लहचूरा थाना क्षेत्र की घटना
Tue, 30 Jun 2026 11:36 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:36 PM IST
सार
युवक ने अपनी बहन के साथ हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बहनोई के रस्सी से हाथ बांधकर सरेआम बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बहनोई से मारपीट करता युवक।
- फोटो : वायरल वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लहचूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरुआमाफ गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी बहन के साथ हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बहनोई को सैकड़ों लोगों के बीच बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुआंगांव स्यावनी निवासी एक युवक को सूचना मिली कि उसकी बहन के साथ उसके पति ने मारपीट की है। इस बात से आक्रोशित होकर युवक अपने पिता के साथ बरुआमाफ गांव स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर पहुंचा। यहां उसने अपने बहनोई को पकड़ लिया और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। यहां तक कि युवक ने अपने बहनोई को रस्सी से बांधकर भी प्रताड़ित किया। लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद जब महिला के भाई और पिता वहां पहुंचे, तो उन्होंने आक्रोश में आकर उसके पति के साथ मारपीट कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
मारपीट का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन