{"_id":"6a43f5a189d1912a180805fb","slug":"jhansi-stone-pelting-at-a-train-to-shoot-a-reel-lands-two-behind-bars-grp-makes-arrests-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रील बनाने के लिए ट्रेन पर किया था पथराव, अब पहुंचे सलाखों के पीछे, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रील बनाने के लिए ट्रेन पर किया था पथराव, अब पहुंचे सलाखों के पीछे, दो युवक गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 10:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:29 PM IST
सार
ट्रेन पर पथराव करते हुए युवक की रील का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन पर पथराव करने वाले युवक।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रेल यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों को जीआरपी ने और एक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी वीडियो के आधार पर की गई है।
सोशल मीडिया और मोबाइल युवाओं को अब किसी भी हद तक कर गुजरने को तैयार हो जा रहे हैं। रील बनाने के फिराक में बड़ागांव के लेवा निवासी अर्जुन अहिरवार और अभिषेक अहिरवार अपराध करने से नहीं चूके। दोनों ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर रील बनाना शुरू किया। वहां से गुजर रही कानपुर से झांसी आने वाली बरौनी मेल पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इधर, पथराव करने का वीडियो युवकों ने सोशल साइट पर डाल दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर 29 जून को घटना में संलिप्त आरोपी अर्जुन पाल निवासी ग्राम कटिया, जिला व थाना छतरपुर को चिरगांव रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बताया कि चार अन्य ट्रेनों पर भी पथराव कर कोच के शीशे क्षतिग्रस्त किया था। बताया कि वह विभिन्न ट्रेनों में चढ़कर कोचों में झाड़ू लगाकर पैसे मांगता था। यदि कोई यात्री उसे झाड़ू लगाने व पैसा देने से मना करता तो वह संबंधित ट्रेन पर पथराव करता था।